2 Munna Bhai caught during police bharti in Agra
आगरालीक्स …आगरा में चल रही पुलिस भर्ती में मुन्नाभाई पकडे गए हैं। एक अपने भाई तो दूसरा अपने दोस्त की जगह दौड रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
आगरा में पुलिस भर्ती चल रही है। महिला कांस्टेबल की भर्ती के बाद अब पुरुष कांस्टेबल की भर्ती हो रही है। इसके लिए दौड लगाई जा रही है। सुबह दौड शुरू हुई, पुलिस अधिकारियों को शक होने पर दो अभ्यर्थियों को रोक लिया, उनकी जांच की गई। सख्ती से पूछताछ पर मुन्नाभाई पकडे गए। इसमें से एक अपने भाई की जगह पर दौड रहा था। जबकि दूसरा अपने दोस्त की जगह पुलिस भर्ती की दौड में शामिल हुआ था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
महिला पुलिस भर्ती
पुलिस भर्ती के पहले दिन 484 लडकियां 16 मिनट में 2 .4 किलोमीटर की दूरी तय कर सफल रहीं, अब इनके यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के पत्र जारी किए जाएंगे। दौड पूरी करने के बाद छह लडकियां बेहोश हो गई, उन्हें ग्राउंड पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
महिला सिपाही भर्ती के लिए आगरा की पुलिस लाइन में गुरुवार को लडकियों की दौड हुई। दौड में लडकों की तरह लडकियां भी शार्ट कट मार देती हैं, इसे पकडने के लिए इलेक्ट्रोनिक चिप का इस्तेमाल किया गया। इस चिप को उनके टखने पर बांध दिया गया, ऐसे में कोई लडकी शॉर्ट कर्ट मारती है तो वह चिप में रिकॉर्ड हो जाएगा और उसे पकडा जा सकता है।
610 लडकियों ने लगाई दौड
पुलिस लाइन ग्राउंड पर 800 अभ्यर्थियों को दौड के लिए बुलाया गया था। इसमें से 610 लडकियां पहुंची, उन्होंने पुलिस भर्ती के लिए ग्राउंड में दौड लगाई।
छह चक्कर लगाने थे 16 मिनट में
2. 4 किलोमीटर की दौड के लिए छह चक्कर लगाने थे, एक चक्कर 400 मीटर का था और इसे 16 मिनट में पूरा करना था। गर्मी में लडकियों ने 16 मिनट में दौड पूरी करने के लिए दम लगाया। इस दौरान छह लडकिया बेहोश हो गईं।
लडकों से नहीं कम, 11 मिनट में पूरी की दौड
लडकियों ने 16 मिनट के बजाय 11 मिनट में 2. 4 किलोमीटर की दौड पूरी कर ली, उनका कहना था कि वे लडकों से कम नहीं हैं। सुबह अपने गांव में दौड लगाती हैं और लडकों को भी पीछे छोड देती हैं।
16 अप्रैल तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
प्रदेश के 13 जनपदों में गुरुवार से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी। 16 अप्रैल तक लगातार भर्ती प्रक्रिया होती रहेगी। इसके बाद पुरुषों की भर्ती शुरू होगी। लिखित परीक्षा न होने के कारण इस बार दौड़ से ही वर्दी मिलनी है।