91 year old Astrologer Chandan Lal Parashar passes in Agra
आगरालीक्स..आगरा के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य चंदन लाल पाराशर का 91 साल की उम्र में निधन हो गया, शुक्रवार सुबह छह बजे तबीयत बिगडने पर परिजन उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, इससे पहले ही उनका निधन हो गया।
दोपहर दो बजे ताजगंज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
62 बी आलोक नगर, जयपुर हाउस निवासी संस्क्रत मनीषी ज्योतिषाचार्य डॉ चंदन लाल पाराशर का 25 फरवरी को 91 वां का जन्मदिन मनाया था, पांच दिन पहले घर पर स्लिप हो गए थे, उनके कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था, उन्हें घर पर ही ट्रैक्शन लगा दिया था। शुक्रवार सुबह छह बजे उनकी तबीयत बिगड गई। उनके परिजन और नवदीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सुनील शर्मा उन्हें लेकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पहले ही उनका निधन हो चुका था, निधन का कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म बताया जा रहा है।
आरबीएस में रहे प्रवक्ता, कई पुस्तकें लिखीं
ज्योतिषाचार्य डॉ चंदन लाल पराशर आरबीएस कॉलेज आगरा में प्रवक्ता रहे, केएमआई में संस्क्रति विभाग के डीन रहे थे। उनकी संस्क्रत में पांच पुस्तकें हैं, इसमें अवधूतशतकम, सुदामाशतकम, पीयूष लहरी, पीयूष पत्रावली, मंगल भारत है। हिंदी में चित्रकूट, पार्वती तप, पीयूष कवितावाली पुस्तक हैं।