After rat, monkey menace bring down house in Agra, Video
आगरालीक्स… आगरा में चूहों के बाद बंदरों ने एक मकान गिरा दिया, बंदरों का झुंड मकान को हिलाने लगा, आगरा में आए तूफान के बाद से मकान में दरार आ गईं थी। बंदरों के झुंड द्वारा मकान हिलाने पर भरभरा कर गिर गया।
आगरा में 11 अप्रैल को आए तूफान में के एमपी पुरा गुम्मट में एक मकान में दरार आ गईं थी, इसके बाद मकान को खाली कर दिया था, यहां बंदरों का भी आतंक है। शुक्रवार दोपहर में बंदरों का झुंड आ गया, मकान के आस पास पेड और बिजली के तारों पर बंदरों ने झूलना शुरू किया, इससे दरकते मकान की दीवार भी हिलने लगी, कुछ ही देर में मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया।
लाइव वीडियो
चूहों ने खोखला किया मकान गिरा
15 अप्रैल 2018 को आगरा में मनकामेश्वर मंदिर के पास चूहों ने मकान की नींव को खोखला कर दिया, लोगों की आंखों के सामने तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया, इसका वीडियो सामने आने के बाद खलबली मची हुई है। दहशत में आस पास के लोगों ने भी मकान खाली कर दिया है।
आगरा के पीपल मंडी क्षेत्र के पार्षद रवि माथुर ने http://agraleaks.com/ को बताया कि आगरा में मनकामेश्वर मंदिर के पास कचहरी घाट की टीले वाली गली में सुधीर वर्मा का मकान है, तीन मंजिला मकान में वे परिवार के साथ रहते हैं, परिवार में आठ सदस्य हैं। यह मकान टीले पर है। आस पास में बडी संख्या में चूहे हैं, सालों से चूहे मकान की नींव से मिटटी निकाल रहे हैं। चूहों ने नींव को खोखला कर दिया है। शनिवार को उनके मकान के एक कमरे में मिटटी गिरने की आवाज हुई, मकान गिरने की आशंका पर वे अपने घर से बाहर निकल आए।
सुबह भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान
रविवार सुबह सुधीर वर्मा अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में पहुंच गए, इसके कुछ देर बाद ही उनका तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया, मकान के गिरते हुए का वीडियो भी लोगों ने बना लिया। अब यह वीडियो ग्रुपों पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पहाडों पर भूकंप आने पर गिरते मकान का नजारा
वायरल हुए वीडियो पर पहाडों पर भूकंप और भूस्खलन होने पर मकान धाराशाही हो जाते हैं, इसी तरह का नजारा वीडियो में दिखाई दे रहा है। तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर रहा है, करीब 13 सेकेंड के वीडियो में मकान गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
21 मकान हो चुके हैं खोखले
पीपली मंडी क्षेत्र में टीले वाली गली है, गली में टीले पर मकान हैं। इन मकानों के आस पास चूहों का आतंक है। 21 मकानों की नींव खोखली हो चुकी है, आए दिन मकान गिरते रहते हैं। लेकिन पूरा मकान नहीं गिरा है, तीन मंजिला मकान के गिरने से लोगों में दहशत है और मकान खाली कर चले गए हैं।