Agra, Coldest city of UP, Temperature @ 3.1 degree
आगरालीक्स… आगरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर है, दो दिन तक तापमान तीन डिग्री पर है, शीत लहर चुभ रही है, गलन भरी सर्दी में लोग कांप रहे हैं। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की आशंका व्यक्त की है।
आगरा में वेस्टर्न डिस्र्टर्बेंस के बाद से सर्दी बढ गई है, लोग ठंड में कांप रहे हैं। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 3 1 डिग्री पहुंच गया, यह यूपी के शहरों में सबसे कम तापमान रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 19 6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
तीन डिग्री पर बना हुआ है तापमान
आगरा में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 3.2 रिकॉर्ड किया गया। अधिककतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
वेस्टर्न डिस्र्टेबेंस से आगरा में 21 जनवरी को बारिश हुई थी, इसके बाद से शीत लहर चल रही है, 24 जनवरी की रात में ओले और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया था। 26 जनवरी शनिवार के धूप निकली लेकिन हवाएं चलती रहीं। इससे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे पहुंच गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
सुबह कोहरा और धुंध
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जनवरी को सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी इससे अधिकतम तापमान बढ जाएगा। मगर, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसी तरह से 28 जनवरी और 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान में सुधार होगा। 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचेगा।
Maximum Temp(oC) (Recorded on 28/01/19) 19.6
-4
Min Temp 3.1
-4
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
29-Jan 5.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
30-Jan 4.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
31-Jan 4.0 19.0 Mainly Clear sky
01-Feb 5.0 20.0 Partly cloudy sky
02-Feb 5.0 22.0 Mainly Clear sky
03-Feb 6.0 22.0 Partly cloudy sky
04-Feb 6.0 23.0 Partly cloudy sky