Janmashtami celebration at Kailash Temple in Agra
आगरालीक्स… अजन्मा के जन्म के इंतजार में सुबह से ही कृष्ण भक्ति में भक्त डूबे रहे, नटखट माखन चोर, मुरली मनोहर के भजन के साथ कान्हा के जन्म की तैयारी चलती रही। रात 12 बजे कन्हैया के जन्म पर हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगने लगे।
मथुरा जेल में कान्हा के जन्म के बाद वासुदेव यमुना पार कर नंदगांव पहुंचे थे, मां यशोदा मैया की गोद में कान्हा को छोडकर चले गए। ऐसा ही माहौल जन्माष्टमी पर कैलाश मंदिर के प्रांगण में देखने को मिला, सुबह से बादल छाए रहे और बारिश हो रही थी। भव्य सजाए गए कैलाश मंदिर में कान्हा के जन्म के लिए यमुना मैया हिलोरें मार रहीं थी। यहां यमुना मैया में दीपदान किया गया,साथ ही यमुना मैया की आरती की गई। श्री कृष्ण के भक्ती में भाव विभोर होकर भक्त नाचते रहे, देर रात तक भजन संध्या चलती रही। यमुना आरती व भजन संध्या का संयोजन किया गौरव गिरी महंत कैलाश मंदिर,मदन मोहन शर्मा संस्थापक श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी, सी पी शर्मा शादी इवेंट, अलका सिंह डायरेक्टर नटराजंलि थिएटर आर्ट, पदम सिंह, अमन सारस्वत, नकुल सारस्वत एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे सभी अतिथियों का सम्मान किया मठ महंत ने जिनमें सुशमा सारस्वत, रंजना शर्मा, विदुषी सिंह, सरिता मोहन शर्मा, ममता पचौरी, कुमुद पांडे, अरविन्द मोहन शर्मा, अनुज सिंह आदि , महंत गौरव गिरि ने बताया कि यमुना आरता पूजा अर्चना प्रत्येक सोमवार को शाम को सम्पन्न हुया करेंगी एवं यमुना सुद्धिकरण के लिये जनजागरण अभियान को चलाया जायेगा । रीना सिंह एवं अलका सिंह ने कहा कि हमें पाश्चात्य संस्कृति के विरुद्ध सनातनी परम्परा को आगे बढ़ाना चाहिए एवं हिन्दुत्व की रक्षा एवं गौमाता की रक्षा के लिये एकजुट होकर संकल्पित होना होगा । कार्यक्रम संयोजक सीपी शर्मा एवं मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में यमुना आरती को भव्यता प्रदान की जायेगी ।