Loksabha Election Agra: Raj Babbar will fight election from Fatehpursikari, Agra
आगरालीक्स.. आगरा में लोकसभा चुनाव की गर्माहट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से चुनाव लडेंगे, इसकी घोषणा करने के लिए मंगलवार को प्रेसवार्ता बुलाई गई है। इस सीट पर सपा बसपा के गठबंधन के बाद बसपा से पूर्व सांसद रह चुकीं सीमा उपाध्याय प्रचार कर रहीं हैं। वहीं, फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा से सांसद चौधरी बाबूलाल हैं।
आगरा सुरक्षित से ज्यादा रोचक मुकाबला फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर होने जा रहा है। इस सीट पर सपा बसपा के गठबंधन से बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को जीत दर्ज करने की उम्मीद है, उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रत्याशी राजबब्बर को मामूली अंतर से हराया था। उस समय राजबब्बर आगरा सीट से सांसद थे। वहीं, पिछले चुनाव में भाजपा के चौधरी बाबूलाल ने बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय को हराया था।

अभी किसी भी प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा नहीं
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर किसी भी पार्टी द्वारा प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, बसपा से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर प्रचार शुरू कर दिया है, दो दिन से फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सभा कर रहे हैं, उनका कहना है कि आगरा उनका अपना है, वे जहां से भी चुनाव लडेंगे, इसके लिए पहले जनता से पूछेंगे, उन्होंने सोमवार को बाह में सभा की। वहीं, मंगलवार को प्रेसवार्ता करेंगे, संभव है कि उनके फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव लडने की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं भाजपा से चुनाव कौन लडेंगा यह भी अभी तय होना है, इस सीट पर वर्तमान में भाजपा से चौधरी बाबूलाल सांसद हैं।
रोचक होगा मुकाबला
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर जाट, ठाकुर के साथ ही ब्राहृमण और जाटव वोट निर्णायक होगा, इस सीट पर मुस्लिम वोट भी अच्छा है। सपा बसपा के गठबंधन और कांग्रेस से राज बब्बर के चुनाव लडने से मुकाबला रोचक हो जाएगा।