Narayan Singh Suman & His son join BSP
आगरालीक्स…. बसपा सरकार में शपथ ग्रहण समारोह से सुर्खियों में आए नारायन सिंह सुमन ने दोबारा बसपा ज्वाइन की है, उनके बेटे भी बसपा में शामिल हो गए हैं। इन दोनों को 2016 में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद रालोद ज्वाइन की, लोकसभा चुनाव में भी नारायन सिंह सुमन को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहीं। रविवार को लखनउ में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पूर्व कैंबिनेट मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके बेटे वीरू सुमन को बसपा ज्वाइन कराई गई।
नामांकन न करने पर किया गया था पार्टी से निष्कासित
मूल रूप से सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले नारायन सिंह सुमन प्रोपर्टी के काम में आगे बढे और उन्हें बसपा से विधानसभा चुनाव में टिकट मिल गई। चुनाव जीतने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था, शपथ ग्रहण समारोह से ही नारायन सिंह चर्चा में आ गए थे। इसके बाद बसपा ने उनके बेटे वीरू सुमन को एमएलसी भी बनाया। मगर, 2016 में एमएलसी के चुनाव में वीरू सुमन ने नामांकन नहीं किया था। इससे बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी नाराज थी। इसके साथ ही ग्रामीण सीट से नारायन सिंह सुमन चुनाव लडता चाहते थे, जबकि इस सीट पर बसपा से कालीचरण सुमन विधायक हैं और पार्टी उन्हें ही चुनाव लडाना चाहती थी। इसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।