Satta Market, Agra verdict 52 BJP seat in UP
आगरालीक्स….सेंसेक्स के उछाल से आगरा के निवेशकों के चेहरे मुस्कुरा उठे तो सट्टा बाजार मतगणना से पहले गर्म हो गया है। आगरा की दोनों सीटों पर अलग अलग भाव है, फतेहपुर सीकरी
पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के रेट खुल रहे हैं। आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल मजबूत हैं लेकिन गठबंधन से बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी का रेट भी खुला है।
आगरा की दोनों सीटों पर 23 मई दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इससे पहले लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। एग्जिट पोल ने कुछ तस्वीर साफ की है लेकिन अब जीत के साथ ही हार जीत के अंतर पर भी सटटा लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में मतगणना को लेकर लाखों रुपये का सटटा लग रहा है, सटोरियों ने अपना नेटवर्क बिछा दिया है।
सटोरियों के मुताबिक भाजपा को पहले 195 से 198 सीटें दी जा रही थीं, लेकिन एयर स्ट्राइक के बाद भाजपा की सीटें अब 230 तक अकेले बढ़ गई हैं। एनडीए 300 से 317 सीटें लाने में कामयाब हो सकता है। उत्तर प्रदेश में सटोरिए भाजपा को 55 सीटें दे रहे हैं। सट्टा बाजार के मौजूदा सत्र में भाजपा को अकेले 230 सीटों का रुझान दिया जा रहा है एनडीए 300 से 319 सीटों पर चल रही है जिसमें भाव बराबर का है यानी एक रुपया लगाने पर एक रुपया ही मिलेगा। सट्टा बाजार में महागठबंधन की सरकार बनने पर 5 रुपये का भाव चल रहा है। अगर तीसरे मोर्चे की सरकार बनती है तो 1 रुपया भाव है।
फाइल फोटो