Woman’s burnt body found in Agra
आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में एक युवती की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। लोगों की भीड लग गई है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर स्थित ब्रज विहार में सोमवार सुबह युवती के शव से सनसनी फैल गई। कॉलोनी के साथ ही आस पास के लोग आ गए, शव 25 से 28 साल की युवती का बताया जा रहा है, उसकी हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। पॉश कॉलोनी में शव की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
इंटरनेट फोटो
शिनाख्त न हो सके, इसलिए जलाया शव
युवती की हत्या करने के बाद शव को कॉलोनी में जलाने की कोशिश की गई, युवती का शव चला हुआ है, इसके चलते शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस पास की कॉलोनी के लोग भी आ गए हैं, यह युवती ब्रज विहार में कैसे पहुंची, उसके शव को क्यों जलाया गया। इस तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, जिससे युवती के बारे में जानकारी मिल सके।