आगरा में शव दफनाने को बैरियर हटाने पर हंगामा, छह पुलिसकर्मी घायल
आगरा में बैरियर हटाने को लेकर हंगामा और बवाल में छह पुलिसकर्मी चोट खा गए। दरअसल, कुछ लोग आगरा के फतेहपुर-सीकरी स्मारक रोड पर शव दफनाने जा रहे थे। शव के साथ भारी भीड़ थी। यहां एक बैरियर है जिस पर हमेशा पुलिस का पहरा रहता है। शव यात्रियों ने बैरियर हटाने की मांग की लेकिन पुलिस कर्मी इस पर राजी नहीं हुए। इस पर भीड़ ने पुलिस के साथ मारपीट की और पथराव किया। इसके बाद भीड़ उगऱ हो गई और उसने आसपास के इलाके में तोड़फोड़ की। एक होटल भी इसका शिकार हुआ। इस बवाल में चोट खाए पुलिस जनों में दो सिपाही, दो होमगर्डा और दो सब इंसपेक्टर शामिल हैं।