Tuesday , 20 January 2026
Home agraleaks करोड़पति हैं अरविन्द केजरीवाल
agraleaks

करोड़पति हैं अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या पार्टी से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और महंगाई से है। केजरीवाल ने कहा कि 49 दिनों में इस्तीफा देने के बाद लोगों में नाराजगी थी लेकिन अब वह नाराजगी दूर हो गई है और जनता अब आप को पांच साल सरकार चलाने का समर्थन देंगे।

केजरीवाल ने नामांकन में संपत्ित का ब्यौरा दिया है जिसके अनुसार उनके पास 2.26 लाख रुपये नगद हैं। उनकी अचल संपत्ित 1.92 करोड़ रुपये की है जो पिछले वर्ष के मुकाबले दो लाख रुपये कम हैं। केजरीवाल के खिलाफ कुल 10 मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं।

इससे पहले केजरीवाल ने भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी पर स्वतंत्रता सेनानियों का भगवाकरण करने का आरोप लगाया। बेदी द्वारा लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर केसरिया कपड़ा चढ़ाने परकेजरीवाल ने कहा कि किरणजी स्वतंत्रता सेनानियों को तो बख्श दें।

उधर, कांग्रेस ने भी बेदी की स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर भगवा कपड़ा चढ़ाने पर आलोचना की है। गौरतलब है कि किरण बेदी आज कृष्णा नगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। नामांकन से पहले किरण बेदी ने एक रोड शो किया। रोड शो के दौरान किरण बेदी ने लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी प्रतिमा पर भगवा कपड़ा चढ़ाया।

लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर भगवा कपड़ा चढ़ाने पर केजरीवाल बोले, ‘भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों को तो बख्श दें, उनका भगवाकरण न करें।’ बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और केजरीवाल और बेदी समेत कई दिग्गज नेता आज पर्चा भरेंगे।

arvind

how to get viagra without a prescriptionwhere to buy viagra onlinebest place to buy cialis onlinegeneric viagra canadageneric cialis

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!