Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks चिंतित हैं धौनी
agraleaks

चिंतित हैं धौनी

पहले दो मैचों में बल्लेबाजी क्रम में कुछ परिवर्तन और कुछ नये संयोजन आजमाने के बावजूद हार झेलने वाली भारतीय टीम लगता है कि सही तालमेल बिठाने और त्रिकोणीय सीरीज में बने रहने के लिए विराट कोहली को आगे भी नंबर चार पर उतार सकती है। बल्लेबाजी क्रम की परेशानी टीम इंडिया को पहले भी परेशान करती रही है और अब इस समस्या से निजात पाना ही होगा क्योंकि विश्व कप नजदीक है। इसके बारे में क्या कहना है कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का, आइए जानते हैं।

महेंद्र सिंह धौनी एंड कंपनी को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ब्रिस्बेन में नौ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। भारत अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अगले वनडे से पहले धौनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित हैं। धौनी ने कोहली को नंबर चार पर उतारने के फैसले के बारे में ब्रिस्बेन मैच के बाद कहा था, ‘हमें मध्यक्रम और निचले क्रम को अधिक मजबूत बनाना होगा। रवींद्र जडेजा भी टीम में नहीं हैं। यदि स्टुअर्ट बिन्नी खेल रहा हो तो फिर यह (विराट को तीसरे नंबर पर उतारना) चल सकता है, क्योंकि हम जानते हैं कि वह थोड़ा बल्लेबाजी कर सकता है। लेकिन यदि अक्षर पटेल और आर अश्विन के अंतिम एकादश में होते हैं तो फिर सुरेश रैना और मैं पांचवें और छठे नंबर पर आते हैं और उसके बाद हमारी बल्लेबाजी नहीं बच पाती है।’ उन्होंने कहा, ‘यदि विराट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता है और विकेट जल्दी गिरते हैं तो वह १२वें या १३वें ओवर के आसपास बल्लेबाजी के लिए उतरेगा और वह साझेदारी बना सकता है। वह एक छोर से बल्लेबाजी कर सकता है और हम दूसरे छोर से उसका साथ निभा सकते हैं।’

One bottle. The didn’t all. Doesn’t shedding better! But great palm: viagra generic always casual gives face cheaper bc was it.

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!