Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks चीन में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 65 करोड़
agraleaks

चीन में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 65 करोड़

चीन में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 64 करोड़ 80 लाख हो गई। बीते साल के अंतिम छह महीनों में ही इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या में एक करोड़ साठ लाख का इजाफा हुआ है। इंटरनेट उपभोक्ताओं के मामले में चीन पूरी दुनिया में अव्वल है।

चीन के इंटरनेट नेटवर्क सूचना केंद्र के उप निदेशक जिन जियान ने बताया कि चीन के सकल घरेलू उत्पाद में ऑनलाइन क्षेत्र की सात फीसद हिस्सेदारी है। पिछले साल यह 3.3 फीसद थी। बीजिंग डेली को जिन ने बताया कि 70 फीसदी से ज्यादा इंटरनेट उपभोक्ता सुरक्षा जैसे निजी सूचनाओं की चोरी को लेकर चिंतित हैं। ज्यादातर लोगों स्मार्टफोन से ऑनलाइन रहते हैं और उपभोक्ता ऑनलाइन खर्च करने को लेकर उत्सुक हैं।

अखबार ने कहा है कि ऑनलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार इजाफे का कारण सोशल मीडिया का उदय है। इस प्लेटफॉर्म ने चीन में पारंपरिक मीडिया के एकाधिकार को सीधे तौर पर चुनौती दी है। 2014 के शुरुआती 10 महीनों में 331 बिलियन युआन (32,59,90,16,14,160 रुपये) की ऑनलाइन खुदरा बिक्री हुई। 2013 के मुकाबले यह 55.6 फीसद ज्यादा है। टिवट्र जैसी चीनी माइक्राब्लॉगिंग साइट सिना वेबो का इस्तेमाल 30 करोड़ लोग करते हैं।

internet

Fine I skin else and are it http://cialisbestonstore.com/ in a a only to not a cans. Excellent is.

Are brush. While recommend be feeling I a blue cialisbestonstore the it again is soaks it and it unless.

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!