Thursday , 23 January 2025
Home हॉट न्यूज़ दिल्ली में आप या भाजपा
हॉट न्यूज़

दिल्ली में आप या भाजपा

aa
विधानसभा चुनाव के बाद एक्जिट पोल के रुझानों से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालयों में जश्न की तैयारिया चल रही हैं। कार्यकर्ता मोतीचूर के लड्डू, काजू की बर्फी, गेंदा व गुलाब के फूलों की रंग-बिरंगी माला आदि की व्यवस्था करने में जुटे हैं। भाजपा नेता परिणाम को लेकर असमंजस में हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या तैयारी करें। एक्जिट पोल में लड़ाई से पूरी तरह बाहर हो चुकी कांग्रेस के दफ्तर में सन्नाटा पसरा है।

आप ने पटेल नगर स्थित कार्यालय में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे कार्यालय में आकर भी मतगणना देख सकते हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सुबह आठ बजे पटेल नगर कार्यालय पहुंचेंगे, इसके बाद ही कहीं जाएंगे। यहां मिठाइयां, आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े व लाउडस्पीकर की व्यवस्था हो चुकी है। एक्जिट पोल के रुझानों को हकीकत में बदलने की कामना के लिए कार्यकर्ता सुंदरकाड का पाठ व हवन की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी के नॉर्थ एवेन्यु स्थित दफ्तर में भी यही माहौल है। हजारों की संख्या में झाड़ू व टोपी मंगाई गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता असमंजस में हैं। मतदान से पहले का जोश एक्जिट पोल आने के बाद जैसे फाख्ता हो गया है। पार्टी नेताओं ने जीत के जश्न की तैयारी नहीं की है। भाजपा के पंत मार्ग और अशोक रोड स्थित कार्यालयों में भी उत्साह नहीं दिखा। कांग्रेस के दफ्तरों में चहल-पहल नहीं दिखी। दरअसल, एक्जिट पोल में कांग्रेस पूरी तरह लड़ाई से बाहर दिखाई गई है। इसलिए पार्टी नेताओं में मायूसी छाई है। पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग व आइटीओ स्थित कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। यहां, सोमवार को न कोई नेता नजर आया और न ही कार्यकर्ता।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...