Thursday , 12 February 2026
Home अध्यात्म धर्म रस है ,ध्यान से ही स्वाद मिलता
अध्यात्म

धर्म रस है ,ध्यान से ही स्वाद मिलता

🌞
आगरालीक्स …..धर्म रस है।लेकिन कोई झरोखा चाहिए ,जिससे तुम झांक सको ।कोई झरना चाहिए ,जिससे तुम पी सको।शब्द काम नहीं देगे ।शास्त्र काम नहीं देंगे ।जानकारी और ज्ञान काम नहीं देगा ।ध्यान ही काम दे सकता है।क्योंकि ध्यान से स्वाद मिलता है।

रस का द्वारा पहलू : रस का अर्थ है ,जिसका स्वाद लिया जा सके।तुम शब्द तो सुनते हो मगर उनका स्वाद कहां? जैसे ईश्वर शब्द तुमने सुना।कोई स्वाद आता है तुम्हें ! तुम्हें बिलकुल स्वाद नहीँ आता ।ईश्वर शब्द कान में भनभनाता है,एक कान में गूंजता है ,दूसरे से निकल जाता है।काई रस नहीँ बहता ।तुम मस्त नहीँ हो जाते ।तुम डोलने नहीं लगते।
यूं ही जैसे कोई ‘शराब’ शब्द को सुने ,तो क्या मस्त हो जायेगा ? पिये – तो मस्त होगा ।पिये -तो झूमेगा ।पिये -तो नाचेगा ।शराब उसके रग -रेशे में दौडे ,तो उसका रोआ-रोंआ जाहिर करेगा कि कुछ भीतर घट रहा है; कोई क्रांति हो रही है।
धर्म रस है ,उसका स्वाद लेना होता है।खोपडी में भर लेने से स्वाद नही आता ।स्वाद तो अनुभव से आता है।तुम लाख चर्चा सुनो मिठाई की,लेकिन कभी तुमने मीठा न चखा हो,तो चर्चा से क्या होगा ! मीठा शब्द याद हो जायेगा,लेकिन शब्द में कुछ अर्थ नहीं होगा।तुम्हारे लिए नहीं होगा अर्थ, अर्थ उनके लिये ही होगा जिन्होंने चखा है।
ओशो

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 12 February 2026

आगरालीक्स…इन राशि वाले जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ. पढ़ें 12 फरवरी...

अध्यात्म

Mahashivratri 2026: know the auspicious times for all four prahar, along with the auspicious yog…#agranews

आगरालीक्स…महाशिवरात्रि पर वर्षों बाद बन रहा ये खास संयोग. शुभ योग के...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 10 February 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को मेष, मिथुन और इन राशियों की चमक सकती है किस्मत....

अध्यात्म

Rashifal Monday, 9th February 2026

आगरालीक्स…शिवजी की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 09 फरवरी सोमवार...

error: Content is protected !!