धोनी के घर आई बेटी
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिता बन गए हैं। सूत्रों के अनुसार, धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने गुड़गांव के फोर्टिस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। बता दें कि धोनी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद अब वर्ल्ड कप-2015 की तैयारी में जुटे हुए हैं। भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेलना है।