Saturday , 8 November 2025
Home मनोरंजन बर्डमैन का जलवा
मनोरंजन

बर्डमैन का जलवा

oskar
लॉस एंजिल्स। एलेजांद्रो गोंजालिज इनारितू की डार्क कॉमेडी बर्डमैन ने 21वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड का शीर्ष पुरस्कार जीत लिया है। इस अवार्ड को जीतने के लिए फिल्म ने बॉयहुड, द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल, द इमिटेशन गेम और द थ्योरी ऑफ एवरिथिंग को पीछे छोड़ा।
मिशेल कीटन अभिनीत इस फिल्म ने हाल ही में प्रोडयूसर गिल्ड ऑफ अमेरिका अवॉर्ड में भी बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड जीता है। बर्डमैन ने आगामी 87वें अकेडमी अवॉर्ड में पीरियड फिल्म द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल के साथ सर्वाधिक नामांकन हासिल किया है। ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म को नौ नामांकन मिले हैं।
बर्डमैन के अलावा गोल्डेन ग्लोब विजेता जूलियन मूर ने फिल्म स्टील एलाइस के लिए महिला कलाकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार जीता। इसके अलावा दूसरे गोल्डेन ग्लोब विजेता एडी रेडमायने ने पुरुष अभिनेता द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब जीता। उन्हें यह पुरस्कार द थ्योरी ऑफ एवरिथिंग फिल्म में उनके रोल के लिए दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra News: Film director Anubhav Sinha inquired about the condition of single screens in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए फेमस निर्देशक अनुभव सिन्हा. एक अनोखी यात्रा ‘चल पिक्चर चलें’...

मनोरंजन

Agra News: Actor Harshvardhan Rane promoted his new film ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ at Shree Cinema….#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे. श्री सिनेमा में अपनी नई फिल्म ‘एक...

मनोरंजन

Bollywood actor Satish Shah passes away

आगरालीक्स…बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह का निधन. किडनी फेलियर के चलते हॉस्प्टिल में...

मनोरंजन

Sad: ‘Karn of Mahabharata’ actor Pankaj Dheer passes away.

आगरालीक्स…दुखद, ‘महाभारत के कर्ण’ अभिनेता पंकज धीर का निधन. बी आर चोपड़ा...

error: Content is protected !!