बर्थ डे मनाते समय हत्या
आगरा के गगन पंजाबी दो वर्ष पहले एक एनजीओ के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र पीस फोर्स से जुडे थे। फिलहाल वे युगांडा के अरु जिले में पीस कीपर के रुप में काम कर रहे थे। 31 जनवरी को वे अपने साथियों के साथ एक रेस्टोरेंट में महिला मित्र का बर्थ डे मना रहे थे। इसी दौरान बदूंकधारियों ने रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें गगन सहित 14 लोगों की हत्या हो गई। इसमें सिर्फ गगन ही भारतीय थे, अन्य 13 लोग अलग अलग देश से थे।