– ओबामा ने अपने संबोधन में हिंदी के शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने नमस्ते से अपनी बात शुरू की और धन्यवाद भी दिया।
– ओबामा ने बताया कि हमने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई।
-स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए ओबामा ने कहा कि विवेकानंद ही अमेरिका में हिंदुत्व और योग लेकर आए।
– गरीबी को खत्म करने में हमारा सहयोग मिलेगा। बिना परमाणु हथियार वाली दुनिया बनानी है।
– सोलर एनर्जी और विंड एनर्जी के लिए हमें साथ काम करना है.
– भारत तेजी आगे बढ़ने वाला देश है। क्लीन एनर्जी जरूरी है।
– मुझे विश्वास है कि अमेरिका भारत का बेस्ट पार्टनर हो सकता है।
– भारत उन देशों में है जहां लोग तेजी से गरीबी से ऊपर उठे हैं।
– यूएन में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन।
– हम ऐसे देशों से हैं जहां चाय वाला पीएम बनता है।
– खुशी हुई भारतीय सेना में महिला को नेतृत्व करते हुए देखकर।
– भारत में बहुत विविधता है, जो दुनिया के लिए मिसाल है।
– यहां ज्यादातर लोग 35 साल से नीचे। युवा देश की तस्वीर बदल सकते हैं।
– मैं अमेरिकी लोगों की दोस्ती लेकर आया हूं।
– भारत और अमेरिका के लोग मेहनती हैं। हम जैसे देश संपूर्ण नहीं, कई चुनौतियां हैं।
– मैं और मिशेल बड़े परिवार से नहीं थे। अमेरिका ने हमें बहुत कुछ दिया।
– ‘जय हिंद’ से ओबामा ने अपना संबोधन खत्म किया।
Leave a comment