
इससे पहले दौरे के अंतिम दिन ओबामा, पत्नी मिशेल के साथ सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर सिरी फाेर्ट ऑडिटोरियम पहुंचे। उन्होंने 11 बजे ‘नमस्ते’ कह कर अपना संबोधन शुरू किया और गणतंत्र दिवस समाराेह में शामिल होने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। ओबामा ने कहा कि अब साथ मिलकर चलने का वक्त आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने विवेकानंद के करीब 100 साल पहले हुई शिकागो यात्रा का भी जिक्र किया। ओबामा ने कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
Leave a comment