आगरालीक्स…. (देवेंद्र कुमार)…. आगरा में जब आप पूछेंगे कि और भाई क्या चल रहा है तो जवाब मिलेगा यहां तो योगी चल रहा है। सीएम आदित्यनाथ योगी के 10 दिन में आगरा में बडे बदलाव हुए हैं, पुलिस प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी।

2 एंटी रोमियो स्क्वाइड आगरा में एंटी रोमियो स्क्वाइड की तर्ज पर महिला सुरक्षा दस्ता बनाए गए हैं। ये स्कूल और कॉलेज के बाहर छुटटी के समय रहेंगे, छेडखानी करने वालों पर नजर रखेंगे और कार्रवाई की जाएगी।
3 भ्रष्टाचार की रोकथाम को अधिकारी सक्रिय हो गए हैं, सरकारी कार्यालयों में रिश्वत न लेने की शपथ दिलाई जा रही है, अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की भी सोच बदल गई है।
4 अवैध बूचडखाने बंद हो गए हैं, अब वैध बूचडखाने से चल सकेंगे, इसके लिए पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम छापे मार कार्रवाई कर रही है।
5 बालू का खनन थमा, यमुना में होने वाला खनन भी थम गया है, चोरी छिपे खनन की शिकायतें आ रही हैं, इसके लिए पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।
ये होने हैं बदलाव
1 . मेट्रो रेल का विस्तार
योगी सरकार ने आगरा इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर और झांसी नगरों में भी मेट्रो चलाने के लिए तेजी से डीपीआर तैयार करने को कहा है. यानी इन शहरों में भी मेट्रो के विकास के साथ तरक्की को अमलीजामा पहनाने की योजना है.
1 ढाई महीने में गड्ढा मुक्त यूपी
योगी सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त कर दिया जाए. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में सड़कों की हालत काफी बदहाल है. देखना होगा कि ढाई महीने में योगी सरकार का ये फैसला सड़कों की हालत में कितनी सुधार ला पाती है.
3 भ्रष्टाचार पर डंडा
योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ भी एक्शन मोड में है. नेताओं को ठेकेदारी से दूर रहने को कहा गया है. साथ ही राज्य में निकलने वाले सभी ठेकों में ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया लागू करने को कहा गया है. योगी सरकार ने सभी मंत्रियों को 15 दिन में अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा है. अनुशासन पर भी फोकस रखा जा रहा है. सरकारी दफ्तरों में पान-गुटखा खाने पर बैन लगा दिया गया है. कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होगी.
4 बिजली की व्यवस्था में सुधार
यूपी में सबको बिजली मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं. लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, गोरखपुर जैसे धार्मिक स्थलों में 24 घंटे बिजली दिए जाएंगे. ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफॉर्मर फुंकने की स्थिति में किसानों को परेशान न किया जाए बल्कि अधिकारी मौके पर जाकर उसे तुरंत बदलवाएं. ये निर्देश यूपी सरकार ने दिए हैं.
5 खाद्य सुरक्षा का छत्तीसगढ़ मॉडल
सीएम योगी ने ऐलान किया कि किसी भी जिले में भूख से अगर किसी की मौत होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. योगी सरकार खाद्य सुरक्षा में छत्तीसगढ़ के मॉडल को अपनाने जा रही है. इसके लिए उन्होंने 2 मंत्रियों और 4 अधिकारियों की टीम को छत्तीसगढ़ भेजा है.
Leave a comment