आगरालीक्स…(31 July 2021 Agra News) आगरा के मेयर नवीन जैन ने आगरावासियों को दी है बड़ी राहत. दो माह तक के लिए लोग उठा सकेंगे लाभ
हाउस टैक्स में छूट दो माह के लिए बढ़ाई
आगरा के मेयर नवीन जैन ने हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत छूट के प्रावधान को दो माह तक के लिए बढ़ा दिया है. 31 जुलाई इसकी लास्ट डेट थी लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए मेयर ने इसे 30 सितंबर तक करने के आदेश दिए हैं. यानी कि अब शहरवासी 30 सितंबर तक इस छूट का फायदा उठा सकेंगे. मेयर नवीन जैन ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में लगभग 2 महीने अप्रैल मई तक लॉकडाउन की स्थिति बनी रही. इसके अलावा नाईट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगे होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन सभी को ध्यान में रखते हुए हाउस टैक्स में मिलने वाली 10% की छूट जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही थी, उसे अगले 2 महीने यानी 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है. उनहोंने शहरवासियों से अपील की है कि अगर जिन लोगों ने अभी तक हाउस टैक्स नहीं भरा है वह छूट का फायदा उठाते हुए इसे जल्द से जल्द भर सकते हैं.