आगरालीक्स …आगरा में सडक हादसे में कई लोग घायल, घायल बारातियों को गाडी से निकालने में जुटे स्थानीय लोग।
शनिवार सुबह आगरा के नाई की सराय में पानी के टैंकर ने सामने से आ रही टाटा मैजिक में टक्कर मार दी, हादसे में टाटा मैजिक सवार बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। गाडी में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला, गाडी में बैठे सात घायलों को निकाल लिया गया, तीन और घायलों को निकालने में समय लगा। हॉस्पिटल में 10 घायलों का इलाज चल रहा है।
Leave a comment