मथुरालीक्स…(16 May 2021 Mathura) आगरा में राहत तो मथुरा में आफत बना कोरोना.. 24 घंटे में रिकॉर्ड 10 लोगों की हुई मौत. राहत सिर्फ इतनी कि रोजाना मिलने वाले केस 4 गुना तक कम हुए.
रविवार को 10 लोगों की हुई मौत
मथुरा में कोरोना से हो रही मौतों ने चिंता बढ़ाई हैं. पिछले 4 दिन के अंदर जिले में 31 लोगों की मौत हुई है. रविवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मथुरा में बीते 24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत हुई है. राहत की बात ये है कि रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में 4 गुना तक कमी आई है. प्रशासन के अनुसार रविवार को 3 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच में केवल 51 लोग ही संक्रमित मिले हैं जबकि शनिवार को 200 से अधिक केस सामने आए थे.
अब तक का कोरोना अपडेट
मथुरा में अब तक 531495 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से अब तक 19151 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 16575 है. रविवार को 426 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. जिले में अब तक 250 लोगों की मौत इस संक्रमण से हो चुकी है.
रविवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़े
