Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा 10 years free from chain, 60 year old elephant Raju #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

10 years free from chain, 60 year old elephant Raju #agra

156

आगरालीक्स…. आप जिस हाथी को देख रहे हैं, इसका नाम राजू है और आज का दिन इसके लिए खास है। आप भी जान लें।

राजू उस हाथी के रूप में जाना जाता है, जिसकी आँखों में अपने पैरों में जकड़ी जंजीरों के खुलने पर खुशी और राहत के आँसू थे, राजू को लगभग एक दशक पहले वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस ने गंभीर परिस्थितियों से बचाया था। एनजीओ की देखरेख में सुरक्षित जीवन जीने के लिए राजू को मथुरा स्थित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में लाया गया, जहां आज वह आजादी के 10 वर्ष पूरे कर चुका है।

स्टार हाथियों में से एक राजू के लिए यह एक महत्वपूर्ण पल है, जो अपनी स्वतंत्रता के 10 वर्ष पूरे कर चुका है। 50 वर्षों तक, यानी एक हाथी के जीवनकाल का आधे से अधिक समय, राजू को नुकीली जंजीरों में जकड़ कर रखा गया, जो उसके पैरों के मांस में मवाद से भरे घाव बना देती थीं। जब भी वह चलता, दर्द से कराह उठता था। पाँच दशकों के दुर्व्यवहार ने इस हाथी को उसके जंगली स्वभाव से पूरी तरह दूर रखा।

राजू को केवल पैसा बनाने वाली मशीन के रूप में इस्तमाल किया जाता था और पिछले कुछ वर्षों में उसका स्वामित्व यानी उसके मालिक कई बार बदलते रहे। जब राजू सारी उम्मीदें हार चुका था, तब उसकी पीड़ा हवा की तरह लोगों में फैली और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से उसको रेस्क्यू किया गया।

जब राजू आया, तो उसके शरीर पर अंकुश की चोटों के कई निशान थे, उसके कूल्हों और पैरों पर फोड़े थे, और उसकी पूंछ पर घाव थे, जो की साफ़ साफ़ उसकी दुर्दशा बयान कर रहे थे। लेकिन वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की पशु चिकित्सक टीम की मेहनत और अथक प्रयासों से, आज राजू की हालत में अविश्वसनीय सुधार है। उसकी पूंछ का घाव ठीक हो रहा है और नियमित उपचार के कारण उसके फोड़े-फुंसियों में भी उल्लेखनीय सुधार दिख रहा है।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “राजू ने हमारे साथ अपनी आजादी के 10 वर्ष पूरे कर लिए है और यह वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के लिए एक स्मारकीय अवसर है। इंसानों द्वारा राजू को दिए गए दर्द को समझना अकल्पनीय है, जो उसने 50 वर्षों तक झेला। हमने राजू को उसकी आज़ादी वापस दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है और अब वह हमारी पशु चिकित्सा टीम और हाथी देखभाल कर्मचारियों की निगरानी में प्यार और देखभाल से भरा जीवन जी रहा है।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “राजू के जीवन का यह दूसरा चरण करुणा और स्नेह से भरपूर है। हाथी अस्पताल परिसर में हाथी देखभाल कर्मचारी यह सुनिश्चित करते हैं कि वे राजू के लिए आवश्यक तैयारियों के साथ हमेशा तत्पर रहें। ताज़े फल और सब्जियों की एक स्वस्थ मात्रा राजू के पौष्टिक आहार को सुनिश्चित करती है l राजू अपने बाड़े में मौजूद पूल में घंटों बिताना पसंद करता है, खासकर गर्मी के मौसम में।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने कहा, “राजू का वर्तमान में पैर के फोड़े और पूंछ के घाव का इलाज चल रहा है, जिसमे काफी हद तक सुधार हुआ है, तथा रोज़ उसके नाखून और फुटपैड भी बनाये जाते हैं। राजू की स्थिति में सुधार, एक दशक के लंबे प्रयास का परिणाम है। उसे हमारी देखरेख में एक स्वस्थ और आज़ाद जीवन जीते हुए देखना हमारे लिए अनुभव की गई सबसे बड़ी खुशियों में से एक है।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!