आगरालीक्स.. ताजमहल का हर रोज 10 हजार और आगरा किला का चार हजार पर्यटक हर रोज दीदार कर सकेंगे। डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए।
आगरा में कोरोना संक्रमण में ताजमहल सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। 21 सितंबर से ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों को पर्यटकों की सीमित संख्या निर्धारित कर खोल दिया गया। ताजमहल में एक दिन में सुबह और दोपहर के स्लॉट में 5 हजार पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी गई थी। मगर, यहां ज्यादा पर्यटक आ रहे थे, इससे पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड रहा था।
ताजमहल में 10 हजार पर्यटक हर रोज कर सकेंगे प्रवेश
डीएम प्रभु एन सिंह ने रविवार रात को आदेश जारी कर दिए, आगरा में कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने के बाद ताजमहल में पर्यटकों की संख्या पांच हजार से बढाकर 10 हजार कर दी गई है। अब हर रोज 10 हजार पर्यटक हर रोज ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
आगरा किला में चार हजार पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
आगरा किला में तीन हजार पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा था, यहां संख्या बढाकर चार हजार कर दी गई है। आगरा किला में चार हजार पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। अन्य स्मारकों में पर्यटकों की संख्या नहीं बढाई गई है।
आनलाइन ही मिलेगी टिकट
अभी ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों पर टिकट काउंटर नहीं खोले गए हैं, स्मारकों के लिए आनलाइन ही टिकट दी जाएंगी।