आगरालीक्स ..आगरा में आज से 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, तेज आवाज में गाने चलाता है, शोरगुल करता है, इससे पढाई में समस्या आती है तो 112 नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं।
आज से सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं
आगरा में सिटी कोऑर्डिनेटर रामानंद चौहान के अनुसार जनपद में परीक्षा के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 14260 छात्र पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 11370 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। उनके अनुसार केन्द्र पर बिना यूनिफॉर्म आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को सुबह 10 बजे तक केन्द्र पर प्रवेश मिलेगा। 10 बजे छात्रों को उत्तर पुस्तिका दे दी जाएंगी। वहीं 10.15 बजे छात्रों को प्रश्न पत्र मिल जाएगा।
परीक्षा केन्द्र
सीबीएसई की परीक्षा के लिए एयरफोर्स स्कूल, आर्मी स्कूल, सेंट क्लेयर्स स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सिंपकिंस स्कूल, भारतीय विद्यापीठ, सेंट एंड्रूज स्कूल बल्केश्वर, सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिंबोजिया स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, श्रीमती श्रीदेवी विद्यापीठ, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट पब्लिक स्कूल, सेंट मार्क्स स्कूल, एसआरडी पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर, पूजा पब्लिक स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल, जीडी गोयंका स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एक, केन्द्रीय विद्यालय दो और केन्द्रीय विद्यालय तीन को केन्द्र बनाया गया है।