
आगरा के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला दसवीं के छात्र के दोस्तों के पास स्मार्ट फोन हैं, वह भी अपने परिजनों से स्मार्ट फोन दिलवाने के लिए कह रहा था। लेकिन उन्होंने उसे फोन नहीं दिलवाया। इस पर दसवीं के छात्र ने उसके घर में किराए पर रहने वाले युवक के साथ मोबाइल लूट की प्लानिंग की। शनिवार शाम को वे दोनों आवास विकास रोड पर बाइक से निकले। उस समय आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह निवासी बलवीर सिंह और उनकी बेटी सोनू सेंट्रल पार्क की ओर आ रहे थे। सोनू के पास महंगा मोबाइल था। वह मोबाइल पर बात करती हुई चल रही थी, इसी बीच बाइक सवार दसवीं का छात्र और उसका साथी आए, उन्होंने सोनू के मोबाइल पर झपटटा मारकर उसे छीन लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया।
पहलीे लूट में पकडे गए, जमकर धुनाई
मोबाइल लूट के बाद शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, इससे हडबडाहट में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सेंट्रल पार्क की दीवार से जा टकराई। लोगों ने उन्हें दबोच लिया और सडक पर जमकर धुनाई की। कुछ देर में पुलिस भी आ गई, उन्होंने लोगों से छात्र और उसके साथी को बचाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
पिता ने दिलवाई किताब, छात्र को चाहिए था मोबाइल
छात्र ने नौंवी पास की है और वह दसवीं कक्षा में आया है। उसके दोस्तों के पास स्मार्ट पफोन है, वह भी अपने पिता से स्मार्ट फोन दिलवाने के लिए कह रहा था। उन्होंने मोबाइल बाद में दिलावाने के लिए कहा था, वे उसे शनिवार को अपने साथ लेकर गए और दसवीं की किताब और बैग दिलवा दिया।
Leave a comment