आगरालीक्स.. आगरा में पढाई को लेकर मां की डांट ने छात्रा की जान ले ली, गुस्सा होकर घर से चली गई छात्रा का शव यमुना में मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के एत्मादपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी साक्षी विमला देवी इंटर कालेज की 11 वीं की छात्रा थी। तीन दिन पहले मां ने पढाई को लेकर साक्षी की डांट लगाई। इससे गुस्सा होकर साक्षी घर से चली गई। साक्षी का पता ना चलने पर पिता सुरेंद्र सिंह ने थाना एत्मादपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। छात्रा साक्षी टोला प्लाजा के सीसीटीवी में दिखाई दी थी।
यमुना में मिला शव
थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया शनिवार सुबह डौकी क्षेत्र के समोगर घाट स्थित यमुना में ग्रामीणों ने एक किशोरी के शव को उतराते हुए देखा। उसकी पहचान 16 वर्षीय साक्षी पुत्री सुरेन्द्र सिंह निवासी नगला दलेल रहन कला एत्मादपुर के रूप में की गई। साक्षी यमुना में मिलने से प्रतीत हो रहा है छात्रा ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।