
प्राॅक्टर प्रोफेसर मुहम्मद मोहसिन खाॅन ने बताया है कि निष्कासित छात्रों मे ंएमए के छात्र मुहम्मद मोहसिन इकबाल, मुहम्मद आमिर खाॅन उर्फ चैधरी, पीएचडी छात्र फहीम अख्तर, मोहम्मद जा़ेरेज और शाहजमां खाॅन उर्फ शेखू, बीएसडब्लू छात्र अज़हर अमानी वजीर, बीकाॅम छात्र मुहम्मद सुहैब, और मोहम्मद आमिर खाॅन, बीएएलएलबी छात्र मुहम्मद खालिद अली, जैदुल इस्लाम शेरवानी और एम काॅम छात्र आमिर खाॅन शामिल हैं। यह सभी छात्र गत 23/24 अप्रैल की रात्रि को परिसर मे ंहुई हिंसा, तोड़फोड़ व आगजनी की घटना में शामिल थे। प्रोफेसर खाॅन ने बताया है कि उक्त निष्कासित छात्रों के परिसर में प्रवेश पर अगले दस वर्षों तक पाबंदी भी लगा दी गई है।
Leave a comment