आगरालीक्स .(Agra News 9th January 2022)..सतर्क रहें, आगरा में कोरोना को लेकर सतर्क हो जाएं, 12 बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, एक साल तक के बच्चे भी संक्रमित हुए हैं, कोरोना के 743 एक्टिव केस हैं।
आगरा में कोरोना बेकाबू हो गया है, केस लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के 24 घंटे में 271 केस मिले हैं, हर उम्र के लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं।

12 बच्चे भी कोरोना संक्रमित
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। 12 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं, इसमें भी तीन बच्चे ऐसे हैं जिनकी उम्र एक साल से कम है। वहीं, ये सभी 12 बच्चे 15 साल से कम के हैं, इन्हें अभी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। बच्चों के कोरोना संक्रमित होने से खतरा बढ़ गया है।
बड़ी संख्या में डॉक्टर भी हुए संक्रमित
कोरोना संक्रमित मरीजों में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी शामिल हैं, एसएन मेडिकल कॉलेज के 16 और स्वास्थ्य विभाग के छह डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं, इनके संक्रमित होने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
जनप्रतिनिधि हो रहे कोरोना संक्रमित
इसके साथ ही आगरा में जनप्रतिनिधि भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राम शंकर कठेरिया, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक योगेंद्र उपाध्याय और मेयर नवीन जैन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
आगरा में 743 एक्टिव केस
आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस 743 हैं। इसमें से छह मरीज एसएन में भर्ती हैं जबकि अन्य मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।