आगरालीक्स…(UPDATE)आगरा की फैमिली के 15 लोग अयोध्या की सरयू नदी में डूबे. अब तक 5 की मौत. 6 बचाए गए. 4 की तलाश. सेना भी उतरी नदी में.
शास्त्रीपुरम में रहने वाला है परिवार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में रहने वाली एक फैमिली इस समय अयोध्या के सरयू नदी में जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रही है. बताया जाता है कि यहां की रहने वाली एक फैमिली के 15 लोग अयोध्या दर्शन के लिए अयोध्या गए हुए थे. शुक्रवार को सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान के दौरान अचानक दो लोग डूबने लगे, उन्हें बचाने के चक्कर में बाकी लोग भी एक—एक कर नदी की गहराई में चले गए. 3 लोग तो तैरकर सुरक्षित किनारे आ गए. लेकिन 12 लोग नदी में डूब गए. वहां मौजूद गोताखोरों और पुलिस ने तलाशी अभियान किया जिसमें से मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समाचार लिखे जाने तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. 6 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अभी 4 की नदी में तलाश चल रही है. बचाव कार्य के लिए फिलहाल सेना भी नदी में उतर गई है. इधर आगरा में इस फैमिली के रिश्तेदार और अन्य परिजन भी परेशान हैं. घर में कोहराम मच गया है.

सरयू हादसा अपडेट
इधर सरयू में डूबी आगरा की फैमिली का अपडेट लगातार आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नदी में से अभी तक 6 लोग रेस्क्यू किए जा चुके हैं. इनमें से 5 की मौत की आशंका जताई जा रही है जबकि 4 की तलाश की जा रही है है. सबसे बड़ी बात ये है कि नदी में डूबा 6 साल की धैर्य नाम की लड़की तैरकर नदी के किनारे आ गया.

ये लोग नदी में डूबे
आरती पत्नी सतीश 35
प्रियांशी पुत्री सतीश 16
ललित पुत्र अशोक 40
पंकज पुत्र अशोक 25
राजकुमारी पत्नी अशोक 61
धैर्य पुत्री ललित 7
गौरी पुत्री अशोक 28
जूली पुत्री अशोक 39
श्रुति पुत्री देवेंद्र 20
सार्थक पुत्र देवेंद्र 16
सीता पत्नी सचिन 35
दृष्टि पुत्री सचिन 4
बचे हुए लोग
- सतीश पुत्र जगमोहन
- नमन पुत्र सतीश
- अशोक पुत्र नेमिचंद
राहत कार्य तेज
इधर मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तलाशी अभियान जोरों पर चल रहा है. अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. राहत एवं बचाव कार्य तेज स्तर पर किया जा रहा है. जल पुलिस के साथ ही स्थानीय गोता खोरों की भी मदद ली जा रही है. सरयू में जलस्तर में बढ़ने के कारण बचाव में परेशानी आ रही है. गुप्तार घाट के पूर्व के सभी घाटों पर नजर , आगे के पुलिस स्टेशनों को सतर्क किया गया.

सीएम योगी तक पहुंचा मामला
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी खबर पर संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान तेज स्तर पर करने के निर्देश जारी किए हैं.लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं.
इधर डीएम अनुज कुमार झा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि रेस्क्यू अभियान में पुलिस पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई गई है. ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. अब तक 4 लोगों को बचाया गया है. आगरा से आए परिवार की कुछ महिलाएं नदी में हाथ पैर धोने के दौरान तेज लहरों की चपेट में बहने लगी उन्हें बचाने के दौरान हादसा हुआ.