आगरालीक्स….(27 May 2021 Agra) आगरा में गुरुवार को 12203 लोगों ने कराया कोरोना टीकाकरण. 12044 ने पहली और 159 ने लगवाई दूसरी डोज
91 केंद्रों पर टीकाकरण
जनपद में गुरुवार को 12203 लोगों ने अपने कोविड-19 टीकाकरण कराया। इसमें 12044 ने पहली डोज और 159 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। गुरुवार को 51 केंद्रों के अतिरिक्त 40 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनपद में 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि अब तक जनपद में 51 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त गुरुवार को 40 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया. उन्होंने बताया कि गुरुवार को 12044 ने पहली डोज और 159 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।