आगरालीक्स…(18 December 2021 Agra News) शनिवार को देश में 14 नए केस ओमिक्रॉन के मिले..अब तक 127. देश के 12 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक…फरवरी में इसकी चेतावनी…
तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन
देश में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है. अब एक ही दिन में 10 से 15 मरीज मिल रहे हैं. देश में अब ओमिक्रॉन 12 राज्यों में फैल चुका है. शनिवार शाम को भी महाराष्ट्र में 8 और कर्नाटक में 6 नये ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं. देश में अब 127 ओमिक्रॉन के पॉजिटिव मिल चुके हैं. इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 40 तो दिल्ली में 22 संक्रमित हैं. ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भी चिंता जाहिर की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
कोरोना के 7145 मरीज मिले
वहीं बात अगर कोरोना की करें तो देश में कोरोना के मरीजों का मिलना और इससे मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है. बीते 24 घंटे के अंदर भारत में 7145 कोरोना मरीज मिले हैं. इसके अलावा इस दौरान 289 लोगों की मौत हुई है. देश में इस समय 84565 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

फरवरी में तीसरी लहर की चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के भी जल्द आने के संकेत विशेषज्ञों ने दिए हैं. नेशनल सुपरमॉडल कमेटी के अध्यक्ष विद्या सागर के अनुसार फरवरी में ओमिक्रॉन वायरस की तीसरी लहर आ सकती है हालांकि ये पहले के मुकाबले कम घात होगी. उन्होंने कहा कि फरवरी में अगर ये आती है तो रोजाना एक से दो लाख लोग संक्रमित मिल सकते हैं.