आगरालीक्स…आगरा में हर दिन 4 हजार से अधिक लोगों की हो रही जांच. इनमें दस प्रतिशत लोग मिल रहे संक्रमित. हर दिन 140 से अधिक एक्टिव मरीज बढ़ रहे. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इतनी
टेस्टिंग हो रही तेज
आगरा में कोरोना महामारी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है. इसको नियंत्रित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं तो वहीं शासन के आदेश पर प्रशासन द्वारा लगातार सैंपलिंग तेज की जा रही है. आगरा में इस समय हर रोज 4 हजार से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है. इनमें से हर रोज 10 प्रतिशत से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. शासन द्वारा प्रशासन को और अधिक सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं.
सिर्फ इतने लोग हो रहे ठीक
आगरा में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अभी नये मरीजों की संख्या से तीन गुना कम है. मंगलवार को आगरा में 493 कोरोना संक्रमित मिले तो वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 149 थी. इतनी कम संख्या में मरीजों के ठीक होने के कारण आगरा में एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है.
एक्टिव केस 3 हजार के करीब
आगरा में इस समय एक्टिव केस 36 हजार के करीब पहुंच गये हैं. मंगलवार तक आगरा में 2993 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. अप्रैल की पहली तारीख को आगरा में सिर्फ 128 एक्टिव केस थे जो कि 20 दिनों के अंदर 2993 हो गए हैं. यानी हर दिन 140 से अधिक मरीज आगरा में रोजाना बढ़ रहे हैं.