आगरालीक्स… आगरा में बडे स्तर पर थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं, नए एसएसपी जोंगेंद्र सिंह के आने के बाद तबादले किए जा रहे हैं।
गुरुवार को 15 थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं, 26 जून को हुई जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद तबादले किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा अनुज कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना ताजगंज बनाया गया है।
प्रमोद कुमार पंवार को पुलिस लाइन से थाना निरीक्षक सिकंदरा बनाकर भेजा गया है। प्रेम निवास शर्मा प्रभारी निरीक्षक नाई की मंडी को पुलिस लाइन भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक छत्ता सजय कुमार त्यागी को प्रभारी निरीक्षक नाई की मंडी बनाया है। संजय कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक ताजगंज को प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा बनाया गया है। प्रवेश कुमार प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा को प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद बनाया है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद कुशलपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
