आगरालीक्स…बाग में से 15 हजार नींबू हो गए चोरी. नींबू के रेट आसमान क्या छूने लगे लूट भी होने लगी…पढ़ें यूपी के इस शहर से आया नींबू चोरी का ये मामला…
नींबू इस समय आम नहीं बल्कि खास है. खास इसलिए क्योंकि नींबू लेना अब आम आदमी के बस की बात नहीं रही है क्योंकि इसके रेट जो आसमान छू रहे हैं. नींबू इस समय दो सौ से तीन सौ रुपये किलो मिल रहा है. लेकिन नींबू महंगा क्या हुआ चोर भी इसकी लूट करने लगे हैं. नींबू चोरी का ये मामला आया है यूपी के कानपुर से. यहां बिठूर के बाग से चोरों ने करीब 15 हजार नींबू चोरी कर लिए हैं. बिठुर में गंगा कटरी किनारे बड़ी मात्रा में नींबू की खेती की जाती हे.

नींबू की सुरक्षा में 50 लठैत
बिठूर के बाग में नींबू की रक्षा के लिए 50 लठैत लगे हुए हैं और इन पर 450 रुपये के हिसाब से रोजाना 22 हजार 500 रुपये खर्च भी किया जा रहा है. बुधवार को बिठूर थाने में शिवदीन पुरवा के अभिषेक निषाद ने मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी है. अभिषेक ने बताया कि तीन बीघा बाग से 3 दिन के अंदर चोर करीब 15 हजार नींबू तोड़ ले गए हैं. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच भी शुरू कर दी है.