आगरालीक्स ..आगरा में युवती की हत्या करने वाले युवक जहर खाकर थाने पहुंचा, कहा मैंने ही गौरी की हत्या की है, युवक की भी मौत हो गई है।
आगरा में 29 नवंबर की सुबह गांव खां के गढ़ खेरागढ में 17 वर्षीय गौरी का शव घर सेएक किलोमीटर दूर प्राइमरी स्कूल के परिसर में खंडहर भवन में उसका शव पड़ा मिला था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी।
बोतल में जहर लेकर पहुंचा युवक
22 वर्षीय हेत सिंह उर्फ छोटू उर्फ कमल पुत्र रणवीर सिंह तोमर मुरैना के छिछावली गांव का है। खेरागढ़ के गांव खां के गढ़ में उसकी बहन की ससुराल है। इसी गांव के गौरी रहती थी। सोमवार शाम को हेत सिंह थाने पहुंचा, उसके हाथ में बोतल थी, उसने कहा कि गौरी की हत्या उसी ने की है और जहर खा लिया है, वह बोतल में पानी के साथ जहर मिलाकर लेकर आया था। पुलिस से कहा कि वह गौरी से बहुत प्यार करता था लेकिन शादी नहीं हो सकती थी। पुलिस हेत सिंह को गंभीर हालत में एसएन लेकर पहुंची, यहां उसकी मौत हो गई।