आगरालीक्स…आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में 18 मेडिकल स्टोरों पर छापा. 23 लाख की संदिग्ध, सैंपल और सरकारी दवाएं जब्त. 85 नमूने लिए..नोटिस भी जारी
लखनऊ से आई औषधि विभाग की विशेष टीम ने आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में तीन दिन कार्रवाई की. छापा और सर्वे में टीम ने 18 मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की और यहां से करीब 23 लाख रुपये की दवाएं जब्त की हैं. इनमें कई संदिग्ध, सैंपल और कई सरकारी दवाएं भी हैं. जांच के बाद टीम ने 85 दवाओं के नमूने भी लिए हैं और कई मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की खरीद बिक्री पर रोक भी लगा दी है. इसके अलावा नोटिस भी जारी किए गए हैं.लखनऊ के सहायक आयुक्त औषधि बृजेश यादव ने बताया विशेष टीम की इस कार्रवाई में दिल्ली एनसीआर के सिंडीकेट का खुलासा किया गया है. जहां नकली, सरकारी और सैंपल के साथ एक्सपायरी दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था. तीन दिन में आगरा में 18 मेडिकल स्टोरों और गोदामों पर छापा मारा जिसमें कई तरह की संदिग्ध दवाएं भी मिली है जो कि नकली प्रतीत हो रही हैं.टीम ने रिकॉर्ड न दिखाने वाले 18 मेडिकल स्टोरों की 19.38 लाख रुये की दवाओं की बिक्री पर रोक भी लगाई है. कोल्ड चेन का रखरखाव न करने वाली फर्मों की 3.6 लाख रुपये की दवाएं सीज की गई हैं.
इन फर्मों पर की गई कार्रवाईजीत केमिस्ट, साहनी मेडिकल एजेंसी, महादेव मेडिकल, श्री गणेश एंटरप्राइजेज, श्री जीएलएस फार्मा, वीना एंटरप्राइजेज, युग फार्मा, नंदन फार्मा, जयश्री राम फार्मा, श्री बिहारी जी फार्मा, श्री वैष्णो फार्मा, तनिष्का फार्मा, ज्येाति ड्रग हाउस, पोरवाल मेडिकल, द्वारिकाधीश मेडिकल एजेंसी, राधे कृपा फार्मा, शारदा मेडिकल, एकांश हैं.