आगरालीक्स…(11 July 2021 Agra News) आगरा में सोमवार को यहां लग रहा 18 प्लस वैक्सीनेशन कैम्प. पहले से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं. कैम्प में तुरंत रजिस्ट्रेशन, तुरंत वैक्सीन
सदर बाजार में लगेगा वैक्सीनेशन कैम्प
आगरा के सदर बाजार में सोमवार 12 जुलाई को वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जा रहा है. यह वैक्सीनेशन कैम्प सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा लगाया जा रहा है. इसमें 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीन सदर बाजार के शॉपिंग आर्केड स्थित एक्सल कम्प्यूटर सेंटर में लगाई जाएगी. कैम्प सुबह 12 बजे से लगाया जाएगा. यहां 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. बाजार एसोसिएशन को कैम्प के लिए 100 डोज ही मिली हैं. सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन का कहना है कि कैम्प में केवल फस्र्ट डोज ही लगाई जाएगी. इसके लिए लोगों को पहले से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है. लोग कैम्प पर पहुंचे और तुरंत उनका यहीं रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और हाल की हाल वैक्सीन लगाई जाएगी. बस आपको यहां आधार कार्ड लेकर आना होगा.
कैम्प में इन लोगों को प्राथमिकता
बाजार एसोसिएशन का कहना है कि यहां ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में परेशानी आती है. व्यापारियों का कहना है कि ये लोग बस केवल अपना आधार कार्ड लेकर आएं. इनका तुरंत रजिस्ट्रेशन होगा और वैक्सीन भी तुरंत लगाई जाएगी.
- 18 plus vaccination camp being organized here in Agra on Monday..#agranews
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra update news
- Sadar bazaar agra
- Sadar market agra
- Vaccination camp in AGra
- Vaccination camp in Sadar Agra
- Vaccination in Agra
- Vaccination in Sadar agra