Saturday , 6 December 2025
Home आगरा 2 corona positives found in Agra after 10 days, Know where they got infected#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

2 corona positives found in Agra after 10 days, Know where they got infected#agranews

आगरालीक्स…आगरा कोरोना मुक्त होने जा रहा था लेकिन 10 दिन बाद दो केस मिल गए. महिला और युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है. जानिए कहां के रहने वाले हैं ये दोनों

आगरा में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, अगस्त के अंत से ही केस कम हो गए थे। सितंबर महीने में एक भी नया केस नहीं मिला, 14 दिन तक नया केस न आने पर आगरा कोरोना मुक्त कर दिया जाता। मगर, शनिवार को दो केस मिले हैं। इसमें से एक महिला है, यह 25 साल की महिला शहीद नगर निवासी है और एक 25 साल का युवक है, युवक किसी अन्य राज्य से आगरा आया था और रेलवे स्टेशन पर जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
कोरोना के एक्टिव केस बढकर हुए सात
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस पांच पहुंच गए थे लेकिन दो नए केस आने से एक्टिव केस बढकर सात हो गए हैं। अब आगरा में कोरोना के सात नए केस हैं। राहत की खबर यह है कि कोई भी गंभीर मरीज नहीं है, इन सातों मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
कई राज्यों में बढ रहे कोरोना के केस
आगरा में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं जबकि कई राज्यों में केस तेजी से बढने लगे हैं। बाहर से तमाम लोग आगरा आ रहे हैं, ऐसे में आगरा में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर जांच कराई जा रही है।

Related Articles

हेल्थ

If you are suffering from lung disease, consult Dr. Siddharth Tomar at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स….फेंफड़े के रोग से जूझ रहे हैं तो आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल...

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

error: Content is protected !!