आगरालीक्स..(Agra News 9th July). आगरा में सिपाही का शव कमरे में मिला है, सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस जांच में जुटी।
इगलास, अलीगढ निवासी सुशील कुमार 2016 बैच में पुलिस में भर्ती हुआ, वह पुलिस लाइन में तैनात थे और शाहगंज क्षेत्र में किराए के कमरे में मकान में पहली मंजिल पर रह रहे थे। शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
शव के पास मिला सुसाइड नोट
पुलिस पहुंच गई, कमरे में शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, इसमें लिखा है कि मैं मानसिक तनाव में हू, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है, इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लि भेज दिया गया है।