Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स 23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa
बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। सीएम प्रमोद सामंत ने क्लबों की जांच क दिए आदेश, ( 23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa)

गोवा के अर्पोरा गांव में नाइट क्लब है, नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलिंडर में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई, टीमें नाइट क्लब से अभी तक 23 शव बरामद कर चुकी है, मरने वाले सभी नाइट क्लब के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

https://twitter.com/theinformant_x/status/1997479513987407943
गोवा की राजधानभी पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव में एक साल पहले ही नाइट क्लब खुला था, शनिवार रात 12.05 बजे रेस्टोरेंट कम नाइट क्लब में सिलिंडर में ब्लास्ट के बाद आग फैल गई। ब्लास्ट इतना भीषण था कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और आग की लपटों के साथ ही क्लब के अंदर धुआं भर जाने से लोगों की सांस घुटने लगी। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 23 की मौत हो चुकी थी। अधिकांश की मौत भी धुआं से सांस घुटने के कारण बताई जा रही है। गोवा के सीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पर्यटकों की पसंद है गोवा, बड़ा हादसा
गोवा विदेशियों के साथ ही भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थान हैं। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा जाते हैं, समुद्र के किनारे लोग अपना समय बिताते हैं। पर्यटकों के लिए गोवा में लगातार नाइट क्लब भी खुल रहे हैं। इस हादसे से हर कोई परेशान है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

बिगलीक्स

Agra Local News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार,...

error: Content is protected !!