आगरालीक्स… आगरा के सीबीएसई स्कूलों की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज पांच मार्च से शुरू हो रही हैं, आगरा में इस बार बोर्ड परीक्षा में 23,350 शामिल होंगे। यहां 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई द्वारा पर्यवेक्षक और व्यवस्थापक नियुक्ति किए गए हैं।
आगरा में सोमवार यानी पांच मार्च को 12वीं की अंग्रेजी और 10वीं की इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी और अन्य कई विषयों की परीक्षा होगी। 12वीं में 10,890 और 10वीं में 12,460 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। छह फरवरी को 10वीं के परीक्षार्थियों की हिंदी की परीक्षा है।
प्रश्न पत्र पढने के लिए 15 मिनट
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर रामानंद चौहान के मुताबिक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 09:30 बजे तक पहुंचना होगा। सुबह 10:00 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी जाती हैं।
10:15 बजे प्रश्नपत्र वितरित किया जाता है। परीक्षार्थी को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नजर रखने के लिए जिले में चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इसमें कुछ सदस्य बाहर के और कुछ स्थानीय होंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।