आगरालीक्स… ..आगरा में हाईवे पर टॉप और पाजामा पहने युवती ने आधी रात को जमकर हंगामा किया, नशे में धुत युवती की बातें सुन लोग सकते में आ गए, 100 नंबर पर सूचना के बाद पुलिस उसे थाने ले आई, यहां से उसे एसएन में भर्ती करा दिया गया।
गुरुवार की रात को आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा थाने के पास टॉप और पाजामा पहने युवती ने हंगामा किया, वह नशे में धुत बताई जा रही है। कभी हाईवे पर वाहनों के आगे खडी हो जाती तो कभी इधर उधर की बातें करने लगती। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन्हें हडका दिया। इससे हाईवे पर यातायात थम गया, युवती के बार बार हाईवे पर सडक के बीच में आने और सडक पर बैठने के बाद लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी।
थाने में किया जमकर हंगामा
सिकंदरा पुलिस युवती को पकडकर थाने ले आई, यहां भी युवती ने जमकर हंगामा किया, कुर्सी पर बैठ गई और बडी बडी बातें करने लगी। पुलिस कर्मियों ने युवती से नाम और पता पूछा तो उन्हें हडकाने लगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद सिकंदरा पुलिस ने युवती को एसएन इमरजेंसी में भर्ती करा दिया।
होश में आने पर युवती से पूछताछ
युवती को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, उसके होश में आने के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी। युवती के ड्रामे से रात भर हाईवे और उसके बाद थाने में हंगामा चलता रहा।
युवती के छात्रा होने की आशंका
हाईवे पर कई कॉलेज हैं, ऐसे में युवती कॉलेज की छात्रा तो नहीं है, इसकी भी जांच कराई जा रही है। कॉलेजों में पढने वाली तमाम छात्राएं सिकंदरा में हॉस्टल और कमरा लेकर रह रही हैं। आशंका है कि युवती ने ड्रिंक ज्यादा कर ली, इसके बाद वह हाईवे पर निकल आई और हंगामा करने लगी।
फाइल फोटो