अलीगढ़लीक्स (चमन शर्मा)… थाना खैर पुलिस टीम द्वारा 19 वर्ष से फरार अभियुक्त नेहने उर्फ नेत्रपाल को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर नवीन गल्ला मण्डी के सामने से गिरफ्तार किया गया ।
19 साल पहले ऐसे हुआ था फरार
अभियुक्त द्वारा वर्ष 2003 में थाना खैर क्षेत्र के ग्राम रूपा नगला में एक महिला की गला दबा कर हत्या करने एवं घर में रखे 15000/- रूपये व अन्य सामान ले गये थे । जो थाना खैर पर धारा 302/120बी भादवि में फरार चल रहा था । उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ कलानिधि नैथानी द्वारा टीमें गठित कर फरार अभियुक्तणों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश जारी किये गये थे । तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा 25000 रू0 का ईनाम घोषित किया था ।
ऐसे हुआ गिरफ्तार
नेत्रपाल अपना घर व जमीन छोड़कर अपनी पत्नी बच्चों को लेकर सिकन्द्राबाद,बुलन्दशहर में किसी फैक्ट्री में काम कर रहा था । जो अपने परिवार वालों से 19 वर्षों से कोई संपर्क नहीं रख रहा था । आज वह अपनी जमीन व घर को देखने आया था, जिसे क्राइम ब्रांच व थाना खैर पुलिस,सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।