आगरालीक्स… आगरा में 28 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा में सोमवार सुबह शमसाबाद क्षेत्र निवासी मीरा पत्नी सत्यवीर का घर पर शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच पुलिस कर रही है। स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है, घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
10 साल पहले हुई शादी
पूछताछ में सामने आया है कि 28 साल की मीरा की शादी 10 साल पहले हरिश्चंद से हुई थी। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।