आगरालीक्स …Agra News: आगरा के केमिकल इंजीनियर अपने साथियों के साथ एपीएल फार्माकेम के नाम से फैक्ट्री में रेव पार्टी में नशे के लिए अल्प्राजोलम कैप्सूल तैयार करा रहा था, छापे में 60 करोड़ की दवाएं जब्त, तीन अरेस्ट। ( Agra News: Agra’s Chemical Engineer & Two other arrested for fake Medicine Factory, Rs 60 Crore Medicine seize#Agra)
राजस्थान के भिवाड़ी में इंडस्ट्रियल एरिया में गुजरात एटीएस और राजस्थान एसओजी की टीम ने छापेमारी की। टीम ने एपीएल फार्माकेम के नाम से कंपनी संचालित कर 60 हजार रुपये महीने किराए पर ली गई फैक्ट्री में नींद के लिए डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाले अल्प्राजोलम के कैप्सूल तैयार कराए जा रहे थे। आशंका है कि इन कैप्सूल का इस्तेमाल रेव पार्टी में युवा नशा करने के लिए करतें हैं इन कैप्सूल को तैयार कर गुजरात भेजा जाता था और वहां से देश भर में सप्लाई किए जाते थे।
केमिकल इंजीनियर सहित तीन अरेस्ट, 60 करोड़ की दवाएं जब्त
टीम की छापेमारी में प्रतिबंधित अल्प्राजोलम 4.80 किलोग्राम और 17.250 किलोग्राम टेमाजेपाम प्राजेपाम और सनसेट यलो मिश्रण जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 60 करोड़ बताई जा रही है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने बताया कि आगरा के रहने वाले अंशुल शास्त्री और संत रविदास नगर के रहने वाले अखिलेश मौर्य व वाराणसी के रहने वाले केमिस्ट कृष्णा कुमार यादव को अरेस्ट किया है। इसमें से अंशुल शास्त्री और अखिलेश मौर्य केमिकल इंजीनियर हैं। ये दोनों एक कंपनी में प्लांट हेड थे। इन्होंने पहले सोलेरा फार्मा के नाम से जीएसटी पंजीकरण कराया इसके बाद एपीएल फार्माकेम कंपनी के नाम से फैक्ट्री संचालित कर रहे थे, इसका पंजीकरण नहीं कराया था। छह महीने पहले भिवाड़ी के खुशवाड़ी में फैक्ट्री संचालित कर रहे थे एक महीने पहले ही फैक्ट्री की जगह बदल कर तीन दिन पहले ही कहरानी क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित क रहे थे।