Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ 3 New Corona Positive found in Agra on 2nd August#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

3 New Corona Positive found in Agra on 2nd August#agranews

204

आगरालीक्स…(2 August 2021 Agra News) आगरा में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़े हैं. प्रशासन ने जारी किए कोरोना के नये आंकड़े. कहीं ये खतरे की घंटी तो नहीं. 16 अगस्त से स्कूल खोलने के हैं आदेश…

3 नये कोरोना मरीज मिले
आगरा में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़े हैं. सोमवार को प्रशासन ने जो आंकड़े जारी किए हैं वो जुलाई माह में मिली राहत के विपरीत हैं. प्रशासन के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 4464 लोगों की जांच की गई जिसमें से 3 नये कोरोना मरीज मिले हैं. आगरा में कल तक जहां कोरोना के 5 मरीज थे, वो अब आगरा में 8 हो गए हैं. #Agra में अब तक 25728 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25262 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. आगरा में अब तक 458 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.

कहीं खतरे की घंटी तो नहीं
आगरा में कोरोना के केस कम हो रहे थे लेकिन सोमवार को अचानक केस फिर से बढ़े हैं. ये खतरे की घंटी हो सकती है. दुनिया के कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है, वहीं देश में भी इस समय कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं. हेल्थ डिपार्टमेंट पहले से ही लोगों को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट कर चुकी है. लोगों से कहा जा रहा है कि वो मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें.

16 अगस्त से खुलने हैं स्कूल
प्रदेश में कोरोना के केस कम होने पर प्रदेश सरकार ने 16 अगस्त से शिक्षण संस्थानों को खोलने के आदेश दिए हैं. कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाया जा सकता है. इसके अलावा उच्चतर शिक्षा का पठन—पाठन भी शुरू किया जाएगा. सोमवार को आयोजित टीम 9 की बैठक में यह निर्णय लिया गया. सरकार का कहना है कि 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारम्भ किया जाए. वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रत्येक दशा में एक सितंबर से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए. उन्होंने शिक्षण संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अध्ययन- अध्यापन प्रारंभ करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर व मास्क की व्यवस्था की जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!