आगरालीक्स….(6 June 2021 Mathura News) चोरी की 10 गाड़ियों के साथ 3 वाहन चोर पकड़े. ऐसे देते थे वारदात को अंजाम. पता कीजिए कहीं आपकी गाड़ी तो नहीं.
चोरी की 10 बाइकें बरामद
मथुरा के थाना हाइवे पुलिस ने चोरी की दस गाड़ियों सहित 3 वाहन चोरों को अरेस्ट किया है. ये लोग मथुरा से बाइकों को चोरी कर उन्हें पहले एक जगह रखते थे और फिर बाद में राजस्थान में बेच दिया करते थे. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकाथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हाईवे विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित कुमार, उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सोनू भाटी, उप निरीक्षक कपिल नागर सहित टीम द्वारा मय पुलिस बल के मुखबिर की सूचना पर पालीखेडा चौराहा से 30 कदम सतोहा की तरफ रोड पर तीन शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया.
ये पकड़े गए चोर
सतीश पुत्र राजवीर निवासी बरारी थाना रिफाइनरी
अजय पुत्र रमेशचन्द्र निवासी धर्मलोक कॉलोनी महोली रोड,थाना कोतवाली,
गिरीश कुमार पुत्र जगन्नाथ नि0 चुरारी थाना उच्चेन जिला भरतपुर राजस्थान
काफी समय से कर रहे मोटर साइकिल चोरी
पुलिस ने तीनों चोरों को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग काफी समय से बाइक चोरी कर रहे हैं. हम लोग मथुरा से मोटर साइकिल चोरी करके एक स्थान पर एकत्रित कर लेते हैं, उसके बाद राजस्थान में ले जाकर बेच आते हैं. अभियुक्तों के पास से तीन बाइक के अतिरिक्त 07 अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद हुई है, जिनको बेचने के लिए पालीखेडा व मंशाटीला मंदिर के मध्य मार्ग के पास अर्धनिर्मित बिल्डिंग में छिपा रखीं थीं. उक्त चोरो से कुल 10 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं जिनमें 6 मोटर साइकिलें जनपद मथुरा से चोरी की गई हैं तथा अन्य 4 बाइकों के बारे में जानकारी की जा रही है. गिरफ्तार तीनों चोरों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.